COVID19 – इस दिग्गज खिलाडी ने बुलाया घर पर लॉक डाउन के दौरान कॉलगर्ल
कोरोना वायरस के चलते दुनिया के अधिकतर देशों में लॉकडाउन लगाया गया है ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। इंग्लैंड में एक मामला सामने आया है, जिसमें मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉलर काइल वाकर को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते करीब 5000 लोगों की मौत हो चुकी है।
दरअसल, इंग्लैंड के फुटबॉलर काइल वाकर ने लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन किया था. टेबलॉयड द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने दो कॉलगर्ल को भी बुलाया था। बताया गया कि वाकर ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के लिए रविवार को माफी मांगी थी, लेकिन उनका क्लब मैनचेस्टर सिटी इससे काफी नाराज है.क्लब उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनेja रही है।
दूसरी तरफ काइल वाकर ने अपने बयान में कहा, ‘पिछले सप्ताह मैंने जो कुछ किया उसके लिए मैं सार्वजनिक तौर पर माफी मांगता हूं. मैं समझता हूं कि पेशेवर फुटबॉलर के तौर पर एक रोल मॉडल के रूप में मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं, इसलिए मैं अपने परिवार, दोस्तों, फुटबॉल क्लब, समर्थकों और जनता से माफी मांगता हूं.’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन दो कॉलगर्ल में से एक ने बताया कि वो रात को करीब 10:30 बजे टैक्सी से वाकर के घर पहुंची. वाकर ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की और अपना नाम काई बताया।
आपको बता दें की वाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पहले फुटबॉलर नहीं हैं. उनसे पहले एस्टन विला के कप्तान जैक ग्रीलिश भी ऐसा कर चुके हैं. जैक कुछ दिन पहले अपने प्रशंसकों से घर पर रहने की अपील करने के बाद सड़क पर पार्टी करते देखे गए थे।




