देश विदेश

CORONA VIRUS – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती, पीएम मोदी ने स्वास्थ्य लाभ की कामना की

कोरोना वायरस पॉजिटिव ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बाबत 10 डाउनिंग स्ट्रीट ने सोमवार को यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री जॉनसन को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

इसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने हालिया तौर पर कार्यभार संभाल लिया है. 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, “आज दोपहर प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उनकी चिकित्सा टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ब्रिटैन के प्रधानमंत्री के लिए ट्वीट करते हुए कहा, ‘डटे रहिये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन. जल्‍द ही आपके अस्‍पताल से बाहर आने और बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करता हूं.’

Related Articles

Back to top button