inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – राजधानी रायपुर में फिर एक कोरोना संक्रमित हुवा ठीक, किया जा रहा डिस्चार्ज, सीएम बघेल ने दी जानकारी

रायपुर से बड़ी खबर आ रही है, यहां कोरोना संक्रमण से भर्ती हुए मरीज को ठीक हो जाने पर फिर से छुट्टी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है। बताया जा रहा है कि वह अब स्वस्थ है और अस्पताल के द्वारा उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। सीएम बघेल ने इस बात की जानकारी साझा की है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 9 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनमें से 3 इलाज करवाकर स्वस्थ होकर जा चुके हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल सरकार ने शुरुवाती दिनों से ही इसके खिलाफ जंग छेड़ रखी है। लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पुलिस प्रशासन द्वारा पुरजोर कोशिश की जा रही है जिसमें सफल भी है।

लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ में दीगर राज्यों कम ही मामले सामने आये हैं और जो संक्रमित पाए गए उनका समय रहते इलाज किया गया और 3 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। हमारी भी आपसे यही अपील है कि कृपया घरों में रहे यही एक रास्ता है जिससे इसके संक्रमण से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button