कोरोना के कहर से बिलासपुर का कानन पेंडारी बंद, ऐहतियातन लिया गया फैसला
बिलासपुर के कानन पेंडारी के पर्यटकों के लिए बुरी खबर है। कोरोना कहर का असर अब बिलासपुर में भी दिखने लगा है, कोरोना वायरस के चलते बिलासपुर वन विभाग ने कानन पेंडारी मिनी-जू को आगामी 23 मार्च 2020 तक पर्यटकों के लिए बंद किया गया है।
अब से पर्यटक कानन पेंडारी मिनी-जू में भ्रमण और जानवरों को देखने का आनंद नहीं उठा पायेंगे। इस सम्बन्ध में बिलासपुर वन विभाग के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने मीडिया को बताया कि कोरोना वायरस के बचाव व सुरक्षा हेतु कानन पेंडारी मिनी-जू को बंद करने का आदेश दिया गया है इसके साथ ही जू के भीतर सभी पाथ-वे पर ब्लीचिंग पावडर और संक्रमण फैलने से रोकने के तमाम उपाय किए जा रहें है।
ऐहतियात के तौर पर कानन पेंडारी के सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मास्क लगाकर काम करने के निर्देश भी दिए गए है साथ ही जू के मुख्य गेट पर कोरोना वायरस हेतु आगामी आदेश तक कानन पेंडारी बंद रहने का बैनर भी लगा दिया गया है।



