छत्तीसगढ़

अमन सिंह को हाई कोर्ट ने दी राहत, मंगलवार तक दंडात्मक कार्यवाही पर रोक

पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह के मुख्य सचिव अमन सिंह के खिलाफ मंगलवार तक किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। मामले की मंगलवार को पुनः सुनवाई होगी।

बता दें कि ईओडब्ल्यू द्वारा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और पद के दुरुपयोग के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

इसके खिलाफ अमन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में जस्टिस संजय के. अग्रवाल की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ मंगलवार तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नही करने का आदेश दिया है।

https://inh24.com/cm-bhupesh-against-of-it-raid-submitted-letter-to-governor/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button