काले धब्बो से मिलेगा छुटकारा जब लगाएंगे ये होम मेड फेस पैक, जानिये कैसे बनाये
ड्राई स्किन की एक समस्या ये होती है की ये रूखी और बेजान रहती है और स्किन भी बेजान सी नज़र आती है ऐसे में स्किन केयर के लिए चाहे कितना भी कुछ न कर ले लेकिन इसमें नयी जान नहीं आती इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है एक ऐसा फेस पैक जिसे लगाकर आपकी बेजान त्वचा में रौनक आ जाएगी साथ ही चेहरे के दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे , तो देर किस बात की है
स्किन की समस्यओं को दूर करने के लिए इस फेस पैक में सिर्फ तीन इंग्रीडियंट्स की जरूरत होगी।
1. केला
2. ग्लिसरीन
3. टी-ट्री ऑयल
अगर आपको टी-ट्री ऑयल नहीं पसंद है तो आप इसमें कुछ खास स्किन एसेंस ऑयल डाल सकती हैं जो भी आप इस्तेमाल करती हों। जैसे सेंडल वुड ऑयल। ये फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले आधा केला लें। ध्यान रहे इसका छिलका नहीं उतारना है। अब इसे छिलके के साथ ही पीस लें। आप मैश भी कर सकती हैं, लेकिन अच्छा पेस्ट पीसने पर आएगा।
ग्लिसरीन आपके चेहरे को सॉफ्ट बनाएगा और टी ट्री ऑयल जिसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगस गुण होते हैं वो आपके चेहरे के दानों को खत्म करने के काम आएगा। ये स्किन के लिए काफी किफायती है और आपके लिए ये सिर्फ थोड़े ही समय में बहुत असर देने वाला फेस पैक बन जाएगा। अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो उसके लिए एक और केले से बना फेस पैक काम आ सकता है-
केले और हल्दी से एक फेस पैक बनाया जा सकता है। इसके लिए 1 केले को पीस लें, 1/2 चम्मच उसमें हल्दी डालें और 1/3 कप दही डालें। ये सब मिलाकर अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और पाएं पिंपल फ्री स्किन।



