छत्तीसगढ़

छग विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल का हुवा अभिभाषण

छत्तीसगढ़ बजट सत्र की शुरूआत आज से हो गई है, बजट सत्र की शुरूआत राज्यगीत अरपा पैरी की धार के गायन से हुई फिर राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इस दौरान सरकार के काम काज को विस्तृत रूप से अपने अभिभाषण में जगह दी।

राज्यपाल उईके ने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश में 15 हजार से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं की नियुक्ति की जा रही है, गौरेला पेंड्रा जिला बनाया गया है, 65 लाख परिवारों को PDS के तहत 35 किलो खाद्यान उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि अभिभाषण में कहा कि मेरी सरकार ने अबूझमाड़ के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया है, लोहांडीगुड़ा आदिवासियों को न्याय दिलाने का प्रतीक बना है। आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्तियां हो रही है, आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। सरकार ने एससीएसटी आरक्षण को बढ़ाने का कार्य किया है, सरकार आदर्श पुनर्वास कानून का पालन करने पर गंभीर है। सरकार ने नरवा गरवा घुरवा योजना चलाई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button