देश विदेशबिजनेस

एनएमडीसी सीएमडी एन बैजेंद्र कुमार को मिला बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड 2020, देश की आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पुरुस्कार

एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन बैजेंद्र कुमार को नई दिल्ली में गवर्नेंस नाउ पीएसयू अवॉर्ड्स के सातवें संस्करण में बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड 2020 शुक्रवार को प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि यह वार्षिक पुरस्कार व्यापार एवं व्यक्तित्व को जोकि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं उन्हें प्रोत्साहित करने एवं अपने समस्त हित धारकों के दीर्घकालीन मूल्यों को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिए जाते हैं।

बता दें कि यह पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों जो देश की आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्हें यह सम्मान दिया जाता है।

दिल्ली में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय मंत्री संसदीय और शैलेश लोढ़ा लेखक द्वारा सीएमडी कुमार को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मेघवाल ने विभिन्न वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वित्तीय सीएसआर, अधोसंरचना विकास एवं नेतृत्व पुरस्कार विजेताओं को यह पुरस्कार प्रदान किया। निदेशक एनएमडीसी अमिताभ मुखर्जी ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया।

इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएमडी कुमार ने कहा कि कॉरपोरेट बिजनेस लीडर के रूप में सम्मानित होना बहुत ही गर्व की बात है और इसकी मुझे हार्दिक प्रसन्नता है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार एनएमडीसी की डेडिकेटेड टीम की एकजुटता को दर्शाता है और मैं यह पुरस्कार एनएमडीसी परिवार के प्रत्येक सदस्य को समर्पित करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button