राशिफल - अध्यात्म

21 February 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। लेकिन परेशान न हो मामले आपकी सहमति से सुलझ जाएंगे और आपकी बात बनी रहेगी।

वृषभ: छोटी सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है। इन यात्राओं में आपको सफलता भी मिलेगी।

मिथुन: ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। आपके काम समय पर पूरे होते रहेंगे।

कर्क: आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। संतान की ओर से आपको संतोष प्राप्‍त होगा। पढ़ने में उनकी रुचि बनी रहेगी।

सिंह: आज आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष के हिसाब से सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। मेहनत के अनुसार ही आपको फल की भी प्राप्ति होगी।

कन्या: महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी। रुके हुए कार्य बनने के आसार फिर से नजर आ रहे हैं। किसी बात से अब आपको घबराने की आवश्‍यकता नहीं है।

तुला: वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

वृश्चिक: समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती हैं, लेकिन भावनाओं पर काबू रखेंगे तो सभी कार्य सही से निपटा सकेंगे।

धनु: सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा। इसमें भी आपको मुनाफा मिलेगा और नौकरीपेशा को कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी। इस वक्‍त आप आने के बादजूद भी जोड़ नहीं पा रहे हैं और किसी न किसी वजह से खर्चा हो रहा है।

कुंभ: कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। आप आपको कहीं रुपये या फिर उपहार मिल सकता है। फिर चाहे वह छोटी सी भेंट क्‍यों न हो।

मीन: बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button