खेल जगत

ऋषभ पंत बने JSW Steel के ब्रांड एम्बेसडर, स्टील उत्पादों को बढ़ावा देने….

जेएसडब्ल्यू स्टील ने अपने स्टील उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय क्रिकेटर रिषभ पंत को आगामी तीन वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया

स्टील के निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी तथा 14 बिलियन डॉलर वाली जेएसडब्ल्यू समूह की फ्लैगशिप कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने अपने स्टील उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय क्रिकेटर रिषभ पंत को आगामी तीन वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

जेएसडब्ल्यू समूह के पार्थ जिंदल ने कहा, “एक ब्रांड के रूप में हम मानते हैं कि भारतीय क्रिकेट के सितारे रिषभ पंत की तरह हम भी युवा, महत्वाकांक्षी, साहसी और विश्वस्तरीय प्रतिभा के धनी हैं।

उन्होंने कहा की रिषभ को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में देखकर हम बेहद उत्साहित हैं, और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह साझेदारी बेहद फायदेमंद साबित होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button