छत्तीसगढ़

पेट्रोल में मिलावट को लेकर भड़के ग्राहक, पंप में किया तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल में मिलावट को लेकर भड़के ग्राहकों ने सक्ती एरिया के कंचनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप में जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने वहां जमकर तोड़फोड़ भी की।

घटना की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्राहकों को समझाईश के बाद शांत कराया।

अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल पंप को सील किया जाएगा और सैम्पल की जांच कराने के बाद पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तब जाकर ग्राहकों का गुस्सा शांत हुवा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button