छत्तीसगढ़
Cgnews – शादी में भोजन करने के बाद 18 ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार, कई गंभीर – cgtop36.com

कोरबा के कुसमुंडा थाना अंतर्गत पाली पडनिया गांव में ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार 8 बच्चे समेत 18 लोग हुए फूड प्वॉइजनिंग शिकार हुए हैं.
बताया गया कि तीन बच्चे समेत एक महिला की हालत गम्भीर है. 108 और 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जिला अस्पताल में बेड खाली नहीं होने के कारण भर्ती मरीजों को जमीन पर लिटाया गया है. शादी कार्यक्रम में भोजन करने के बाद ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. एक के बाद एक उल्टी दस्त की शिकायत होने पर हड़कंप मच गया है.




