देश विदेश

निर्भया गैंगरेप केस – एक बार फिर टल सकती है आरोपियों की फांसी, अब विनय ने की याचिका दाखिल

निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों की फांसी एक बार फिर टल सकती है। दोषी विनय में फांसी से बचने के लिए नया दांव चला है। दोषी विनय के वकील ने आज दया याचिका दाखिल कर दी है।

गौरतलब है कि बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास दया याचिका दाखिल की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट पहले ही दोषी विनय की क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर चुकी है। आपको बता दें कि अब भी दोषी अक्षय और पवन के पास क्यूरेटिव याचिका दाखिल करने का विकल्प बचा है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि दया याचिका खारिज कर दी जाती है तो उसे चुनौती देने का विकल्प भी उनके पास है। अगर विनय की दया याचिका खारिज खारिज हो जाती है तो मुकेश की तरह वो भी चुनौती याचिका दायर कर सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोषियों की फांसी एक बार फिर टल सकती है।

बता दें कि कोर्ट के द्वारा चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। दोषियों को एक फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी होनी है। सभी दोषी फांसी की सजा को टालने के लिए एक-एक कर कोर्ट में कोई न कोई बहाना बना याचिका दाखिल कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button