खेल जगतमध्यप्रदेश
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व में, लोगों का सेल्फी लेने उमड़ा हुजूम
बैहर के बिरसी एयर स्ट्रीप पर चार्टर्ड प्लेन से परिवार और मित्रों के साथ धोनी यहां पहुंचे
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व घूमने आए हैं। मंगलवार दोपहर बैहर के बिरसी एयर स्ट्रीप पर चार्टर्ड प्लेन से परिवार और मित्रों के साथ धोनी यहां पहुंचे, वे यहां 31 जनवरी तक बंजाराटोला रिसॉर्ट में रुकेंगे।
मंगलवार दोपहर एयर स्ट्रिप पर जैसे ही लोगों को प्लेन लैंड होने की जानकारी लगी। वहां प्लेन देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। धोनी जैसे ही प्लेन से बाहर आए और लोगों ने उन्हें पहचान लिया। कई लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी ली।




