कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री तथा संगठन के सदस्य और नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर पहुंचे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी एल पूनिया भी वहां मौजूद रहे। छग पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि सत्ता और संगठन में किस तरह तालमेल के साथ काम किया जाए इसका रिपोर्ट कार्ड सोनिया गांधी के समक्ष रखा गया।




