Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

जशपुर – आकाशीय बिजली की दो अलग अलग घटना में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत

अजय सूर्यवंशी जशपुर – जिले के पत्थलगांव मे आज आकाशीय बिजली की दो अलग अलग घटना में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पांच महिला झुलस जाने से उनकी चिंताजनक स्थिति बताई जा रही है. पत्थलगांव SDM आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि चंदागढ़ गांव और गोढ़ी गांव में खेतों में रोपा लगाने के दौरान ये हादसे हुए हैं।

पहली घटना चंदागढ़ गांव में तथा दूसरी घटना गोढ़ी गांव में घटित हुई है. चंदागढ़ की घटना के दौरान आचानक दो बार आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई और इस प्राकृतिक आपदा ने 7 महिलाओं को चपेट में ले लिया था।

पत्थलगांव BMO डॉ.जेम्स मिंज ने बताया कि इस हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी की स्थिति बन गई थी. सभी घायलों को पहले तमता अस्पताल ले जाया गया. वहां से इन घायलों को सघन उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। यंहा पर राखी और श्रेष्ठा नामक दो महिलाओं की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि गम्भीर हालत में 5 घायलों का सिविल अस्पताल पत्थलगांव में सघन उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button