#Social

Mandi News: 4 मील क पास चलती कार पर गिरे पत्थर



Mandi. मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे 4 मील के पास की है। घायल बालीचौकी के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी र्कावाई शुरू कर दी है। पता चला है कि बाली चौकी के दुनी चंद अपनी चाची को उपचार के लिए मंडी लेकर आ रहे थे।
गाड़ी में तीन लोग सवार थे। इसी बीच 4 मील के पास पहाड़ी से अचानक कार के अगले शाीशे पर पत्थर आ गिरा और आगे बैठे दोनों सवार जख्मी हो गए, वहीं गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा युवक पुरी तरह से सुरक्षित है। घायलों की पहचान 42 वर्षीय दुनी चंद और 74 वर्षीय प्रेमी देवी निवासी काउ तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।



Source link

Related Articles

Back to top button