Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण, स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर में एक बच्चे ने भेंट किया स्केच


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां चारों और प्रकृति की मनोरम सौंदर्य देखने को मिलता है। इस हेतु यहां पर्यटन स्थलों के विकास का सतत कार्य किया जा रहा है। पर्यटन स्थलो के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा एवं उनकी आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने उक्त टेलीस्कोप को देशदेखा पर्यटन महिला स्व- सहायता समूह को प्रदान किया। जिनके द्वारा टेलिस्कोप को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल देशदेखा में संचालित किया जाएगा। साथ ही देशदेखा पर्यटन समिति को 10 कैम्पिंग टेंट व उपकरण भी प्रदान किया गया। पर्यटन स्थल देश देखा में कैम्पिंग की व्यवस्था हो जाने से पर्यटकों द्वारा वहां रात्रि विश्राम का आनंद लिया जा सकेगा। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष स्टार्टअप जशपुर ट्रिप्पी हिल्स एवं देशदेखा पर्यटन समिति के बीच 10 लाख के एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। रिसोर्ट स्थल में जशपुर पर्यटन सर्किट प्रारम्भ किया गया। जिससे प्रत्येक पर्यटन स्थान की जानकारी मिलेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी ऑनलाईन सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई जोहर जशपुर नामक वेबसाइट का भी प्रमोचन किया। वेबसाइट के माध्यम से जशपुर के सभी पर्यटन स्थल की लोकेशन, पहुँच मार्ग एवं अन्य आवश्यक सारी जानकारी ऑनलाईन लोगों को मिल सकेगी।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button