#Socialदेश विदेशमध्यप्रदेश

Crime News: इकलौते मासूम की कुएं में डूबने से मौत, परिवार सदमे में



Guna. गुना। मध्य प्रदेश के गुना में 5 रुपए के सिक्के की वजह से एक घर का चिराग बुझ गया। 7 साल के मासूम का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। लोगों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पूरी घटना म्याना थाना क्षेत्र की है। दरअसल गजनाई गांव के निवासी कृषक माधौलाल कुशवाह का 7 वर्षीय इकलौता बेटा कान्हा कुशवाह गुरुवार को घर से करीब 10 फीट दूर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था। कान्हा के पास 5 रुपए का सिक्का था जो लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया।
बच्चा उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि कान्हा के सिर में चोट आई थी। जिसकी वजह से उसकी कुएं में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि कान्हा माधौलाल कुशवाह की दूसरी पत्नि की संतान था। इससे पहले भी माधौलाल कुशवाह की पहली पत्नि की मौत हो चुकी है। जिनकी दो बेटियां थीं। कान्हा माधौलाल के परिवार का इकलौता बेटा था। जिसकी मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन हो गया है।



Source link

Related Articles

Back to top button