inh24राशिफल - अध्यात्म

19 July 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, कन्या राशि के लिए है यह सलाह, जानिए आज का राशिफल

????- मेष – बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे हमेशा से सुनना चाहते थे। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है।
आज आपका शुभांक – 6

????- वृष – आज सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे।पढ़ाई में कम रुचि के चलते बच्चे थोड़ा निराश कर सकते हैं। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। कोई मैगजीन या उपन्यास पढ़ के दिन को अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 5

????‍❤️‍????- मिथुन – आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें जरूर फलदायी रहेंगी। पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा।
आज आपका शुभांक – 3

????- कर्क – जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आपका सामना कई आर्थिक योजनाओं से होगा- फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। आपको जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे।
आज आपका शुभांक – 6

????- सिंह – आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आपका लापरवाह रवैया माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आज अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।
आज आपका शुभांक – 5

????????‍????- कन्या – समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। धार्मिक कार्यों में यथाशक्ति सहयोग करें।
आज आपका शुभांक – 3

⚖️- तुला – बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग करें।
आज आपका शुभांक – 5

????- वृश्चिक – रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। फ़िल्म,पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर में कपूर का धुँआ करें। कुसंगति से बचें।
आज आपका शुभांक – 7

????- धनु – यात्रा आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की ज़रूरत है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं होंगी। जीवनसाथी से ज़्यादा उम्मीदें रखना निराशा का कारण बन सकता है।
आज आपका शुभांक – 4

????- मकर – आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। आज आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे।
आज आपका शुभांक – 4

⚱️- कुम्भ – आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने वाला है। धार्मिक गतिविधियों मे सहयोग करें।
आज आपका शुभांक – 2

????- मीन – जो लघु उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। कुसंगति से बचें।
आज आपका शुभांक – 9

Related Articles

Back to top button