#Socialमध्यप्रदेश

MP बृजमोहन अग्रवाल ने की ग्रामीण के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा



Raipur. रायपुर। मतदाता अभिनंदन समारोह के तहत रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल MP Brijmohan Agarwal ने मंगलवार को रायपुर ग्रामीण और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आभार जताया। रायपुर ग्रामीण में विधायक मोतीलाल साहू द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जानदार, शानदार और दमदार प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट देकर ,रायपुर को देश के शीर्ष 10 लोकसभा क्षेत्र में शामिल करने में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का अतुलनीय योगदान रहा है। जिसके कारण अकेले रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 7 हजार से ज्यादा मतों के अंतर रहा। जिसके लिए वो क्षेत्र के मतदाताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस जोश को बरकरार रखने के लिए कहा और आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन दोहराने की बात कही।
श्री अग्रवाल ने कहा कि अब उनके सांसद बन जाने पर क्षेत्र का अधिक तेजी से विकास होगा जिसके लिए उन्होंने सांसद निधि से एक करोड रुपए देने की घोषणा भी की। बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से मानव श्रृंखला बनाकर दूसरे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को कहा और प्रधानमंत्री मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के महत्व को दोहराते हुए स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में एक लाख पच्चीस हजार पौधे लगाने का आह्वान किया। बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का अभिनंदन कर आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अशोक बजाज, जयंती भाई पटेल, रमेश सिंह ठाकुर, सत्यम दुआ, लीलाधर चन्द्राकर होरीलाल देवांगन, जितेन्द्र धुरंधर, ओम प्रकाश साहू, रविन्द्र सिंह ठाकुर, किशोर महानंद , पूनम चंद्राकर, नलीनेश ठोकने, सत्यम दुवा, मोहन एंटी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, हरीश ठाकुर, राजेश पांडेय, अमरजीत छाबड़ा, सोनू सलूजा, गोरेलाल नायक, सुनील कुकरेजा, संतोष साहू बड़ी संख्या वरिष्ठजन उपस्थित रहे।



Source link

Related Articles

Back to top button