जरा हटके

Social media: जुल्फे लहराना बना मुसीबत, जान पर आई बात, हवाओं से खेलते हुए लड़की गिरी पटरी पर…..

भारतीय रेलवे हमेशा यात्रियों को ट्रेवल करने के दौरान सीट पर बैठे रहने की सलाह देता है लेकिन कई लोग चलती ट्रेन के दरवाजे पर जाकर खड़े हो जाते हैं। इसके साथ ही रेलवे लोगों को चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से भी मना करता है।

लेकिन कई लोग रेलवे की इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी लापरवाही के कारण मौत के घाट उतरते उतरते बची।


वीडियो में लड़की ट्रेन की गेट पर खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में लड़की सबसे पहले अपनी ड्रेस ठीक करते नजर आती है। इसके बाद वो अपनी जुल्फें हवा में लहराते हुए आधी बॉडी ट्रेन के बाहर निकालने की कोशिश करती दिखती है। लेकिन यही उसके लिए मुसीबत बन गई। अचानक लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वो ट्रेन के नीचे जा गिरी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़की ट्रेन के दरवाजे खड़ी होकर बाहर की तरफ निकलने की कोशिश करती है तो उसे थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि दूसरी वाली पटरी से भी एक ट्रेन आ रही थी। सामने वाली ट्रेन भी फुल स्पीड में थी। इससे लड़की अचानक हड़बड़ा गई और इसी में उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो ट्रेन से गिर गई।


इस घटना में लड़की के पीछे खड़े यात्री उसके लिए मसीहा बन गए। इन यात्रियों ने समय रहते लड़की का हाथ पकड़ लिया। काफी देर तक लड़की ट्रेन से नीचे लटकी हुई थी। लेकिन गनीमत रही कि यात्रियों ने लड़की का हाथ कसकर पकड़े रहा। इसके बाद उन्होंने लड़की को ऊपर खींच लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस खतरनाक वीडियो को देखने के बाद दरवाजे पर खड़े रहने से होने वाले एक्सीडेंट्स के बारे में बात करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button