बहन के थे पुजारी से अवैध संबंध, भाई ने की हत्या, रस्सी से घोंटा गला…

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव में मंगलवार की देर रात पुजारी की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि पुजारी का उसकी बहन से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी होने के बाद उसने पुजारी की हत्या करने की ठान ली। उसके बाद मंगलवार की रात में उसने रस्सी से गला घोट कर पुजारी की हत्या कर दी।
दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव में मंगलवार की रात में एक मंदिर के पुजारी रंगनाथ सेठ की हत्या करी गई थी। बुधवार की सुबह मामले की जानकारी होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया था
शव मिलने के बाद पुजारी के गले पर काला निशान दिखाई दे रहा था, जिससे यह संभावना जताई जा रही थी की गला कसकर पुजारी की हत्या की गई है। पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों द्वारा गांव के ही रहने वाले रमाशंकर विश्वकर्मा नामक एक शख्स के ऊपर हत्या करने की आशंका जाहिर की गई। इसके बाद पुलिस ने रमाशंकर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जब रमाशंकर विश्वकर्मा से पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि बाद में कड़ाई से पूछताछ करने के बाद वह टूट गया और सच्चाई उगल दी।
पकड़े जाने के बाद रमाशंकर द्वारा पुलिस से बताया गया कि पुजारी रंगनाथ सेठ का खाना बनाने के लिए उसकी बहन उसके कमरे में जाती थी। इस दौरान पुजारी द्वारा उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाया गया था।
मामले की जानकारी होने के बाद रामशंकर ने पुजारी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह पुजारी के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। उसने यह अभी बताया कि उसे यह पूरा भरोसा था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।




