Breaking Newsछत्तीसगढ़
Breaking news: कल जारी हो सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट, जानिए कैसे कर सकते हैं चेक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के बाद अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। सीजीबीएसई (CGBSE) ने अभी तक 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर अभी तक तारीख घोषित नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा 9 या 10 मई को कर सकता है। दोनों परीक्षाओं के नतीजे तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब नतीजे घोषित होने का इंतजार है। छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।




