छत्तीसगढ़

राजमिस्त्री ने लगाई फांसी, पेड़ से लटकती मिली लाश, शौच की बात बोलकर निकला था घर से बाहर…

रायगढ़। जंगल में जाकर 48 वर्षीय युवक ने गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को जानकारी उस समय हुई उसकी खोजबीन कर रहे थे। सूचना के चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार सुखदेव उरांव (48) पतरापाली पूर्व में रहता था। राजमिस्त्री का काम करता था।

उसके दो बेटे व बेटी हैं। परिजन ने बताया कि अन्य दिनों की तरह घर से शौच के लिए निकला था। रात आठ बजे तक वापस नहीं आया तो जंगल की ओर उसे खोजने निकले। तब जंगल में एक पेड़ पर फंसे से झूलते हुआ मिला। परिजन ने बताया बीमारी के कारण काम नहीं कर पा रहा था। इससे काफी परेशान था। इसके अलावा कोई परेशानी नहीं थी। चक्रधरनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button