Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, इतने प्रतिशत हुवा मतदान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की 7  सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। शाम पांच बजे तक प्रदेश की सातों सीटों पर 67. 87% मतदान हुआ है। ये आंकड़े राज्य निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए हैं। हालांकि अभी मतदान जारी है, और वोटिंग परसेंटेज बढ़ने की संभावना भी है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में रायगढ़ 75. 84% हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बिलासपुर 60. 05% रहा।

तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार‘

मनेन्द्रगढ़ में मतदान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मतदान में लोंगो का उत्साह देखते हुए यह बात स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पांडे पर जनता ने भरोसा जताया है। तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

वोटिंग का समय खत्म

छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग का समय खत्म हो चुका है। अब जो लोग कतार में लगे हुए हैं वही मतदान कर सकेंगे। शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदान हुआ।

लोकसभा वार आंकड़े

कोरबा  70.60 %

जांजगीर-चांपा   62.44 %

दुर्ग    67.33 %

बिलासपुर      60.05 %

रायगढ़ 75.84 %

रायपुर  61.25 %

सरगुजा 74.17 %

शाम 05 बजे की स्थिति में मतदान प्रतिशत

रायगढ़ लोकसभा       75.84%

धरमजयगढ़       81.76%

लैलूंगा  80.89%

खरसिया 79.97%

रायगढ़ 71.67 %

जशपुर  72.55%

कुनकुरी 76.14%

पत्थलगांव       75.65%

सारंगढ़ 70.79%

जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट पर 62.44 प्रतिशत मतदान

अकलतरा       62.12%

कसडोल 62.16%

चंद्रपुर  64.50%

जांजगीर चाम्पा       68.45%

जैजैपुर  60.42%

पामगढ 60.90%

बिलाईगढ़       64.23%

सक्ति  56.27%

Related Articles

Back to top button