नाबालिगों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, मां ही निकली हत्यारिन, कुंए में दिया था धक्का..

हटा। 4 मई को बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना में खेत मे कुंए में मिली नाबालिगों की लाश मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। कलयुगी मां ही अपने बेटा-बेटी की कातिल निकली। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने दोनों बच्चों को कुंए में धकेल कर हत्या कर दी। बटियागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी दशोदा बाई लोधी पति रज्जु सिंह लोधी उम्र 30वर्ष निवासी सुनवाहा बकस्वाहा को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस की माने तो आरोपी का अपने पति से विवाद हुआ था। 26 अप्रैल को अपने तीन बच्चों वैशाली, इससू और छोटी बेटी सन्ध्या को लेकर वह मायके आ गई थी। घटना के बाद जब वह अपने पति को मिली तो सिर्फ एक छोटी बेटी संध्या साथ में थी।
पति को आरोपी महिला ने बताया कि वह 11 साल की वैशाली और 5 साल के इससू को कुंए में धकेल आई है। आरोपी महिला ने मायके जाते समय पति को चेतावनी भी दी थी कि ऐसा करेंगे कि तुम पछताओगे। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति से पूछताछ कर घटना का खुलासा किया। इस पूरे मामले की जानकारी दमोह एसपी ने जानकारी दी है।




