Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में बड़ी कार्रवाई, पार्षद बर्खास्त..

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के मो. सलमान को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, पार्षद के प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत हुई थी। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट में भी पहुंच गया। अब कोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए पार्षद को बर्खास्त करने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर निगम का है। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंह ने पार्षद मो. सलमान के फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर हाईकोर्ट याचिका लगाई थी। बताया जा रहा है कि पार्षद ने जिस प्रमाणपत्र को लगाया था वह किसी महिला के नाम था। मोहम्मद सलमान उपसभापति के साथ भिलाई निगम में MIC सदस्य भी हैं।

जिसके बाद आज संभाग आयुक्त ने आज सुनवाई के बाद फैसला सुनाया हेै और झूठ प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की शिकायत को सही पाए जाने के बाद पार्षद मो. सलमान को बर्खास्त कर दिया है।

Related Articles

Back to top button