क्राइमछत्तीसगढ़

नक्सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, पूर्व जनपद सदस्य को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किया वार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से नक्सल घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कांकेर में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से ही नक्सली बौखलाए हुए हैं और लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य को मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पोटाली निवासी पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोडियामी पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। यह पूरा मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि, कुछ समय पहले जोगा पोडियामी के बेटे की भी हत्या कर दी थी। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि, नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया है।

Related Articles

Back to top button