
जयकिशन साहू धमतरी……वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा धमतरी जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती निवेदिता पॉल, अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद श्री अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी कुरूद के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना कुरूद की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के पतासाजी के लिए रवाना हुआ था जो मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान अभनपुर गोतियारडीह में एक जी.पी.एल.कन्ट्रक्सन कंपनी के स्टोर में हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम …
1 अर्जुन सिंह पिता काला सिंह उम्र 26 वर्ष साकिन अभनपुर स्थाई पता सादा वाला पोस्ट गोलेवाला थाना गोलेवाला जिला फरीदकोट पंजाब…
2 आकाश सिंह पिता राम लुभाईया उम्र 21 वर्ष साकिन अभनपुर,स्थायी पता- दूडहाला थाना-सलोन जिला शहीद भगत सिंह नवानगर पंजाब..
3 दलजीत सिंह पिता इंदर सिंह उम्र 24 वर्ष अभनपुर,स्थायी पता-जलेवाल, थाना श्रेयाली, जिला तरंगतारा,पंजाब..
4 निहाल सिंह पिता गुरमीत सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन गातापार,अभनपुर स्थायी पता -बुधवारी बाजार,थाना डोंगरगढ़।
5 द्रोण टंडन पिता ताराचंद टंडन उम्र 22 वर्ष साकिन गोतियारडीह अभनपुर का होना बताया। टीम द्वारा व्यक्ति से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन को थाना कुरूद क्षेत्र से चोरी करना बताया गया।
टीम द्वारा आरोपी से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धमतरी शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अलग – अलग स्थानों से कुल 07 नग 01 नग चारपहिया वाहन,06 नग दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर उसके कब्जे से01 नग चारपहिया वाहन सहित 06नग दोपहिया वाहन कुल 07 नग वाहन जुमला कीमती लगभग 575,000/- रूपये को जप्त किया गया है।
आरोपी चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहनों के नंबर प्लेट को बदल देता था। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग चारपहिया वाहन मारूती ओमनी 06 नग दोपहिया वाहनों में थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 451/21, धारा 379 भादवि., एवं अप.क्र.492/21धारा 457,380आईपीसी.के तहत अपराध पंजीबद्ध है ।
आरोपी से जप्त चोरी की शेष 05 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध पृथक से थाना कुरूद में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
आरोपियों से जप्त चोरी की दोपहिया वाहनों की सूची….
1- मारूती ओमनी वेन सी.जी.05 C- 9799
2- बुलेट मोटर सायकिल सी.जी. 05AC-4703
3 -0टीव्हीएस.अपाचे-
200CC ,सी.जी.05AL2201
4 – 01 नग बजाज पल्सर मोटर सायकल सी.जी.06 P-6462
5- 01 नग स्प्लेंडर सी.जी.07LX 7514
6- होंडा एक्टिवा सी.जी.04 HZ 6176…
7 – 01नग बजाज XCD सी.जी.04 MJ 4760
गिरफ्तार आरोपी – नाम 01 अर्जुन सिंह पिता काला सिंह.. उम्र 26 वर्ष साकिन अभनपुर स्थाई पता सादा वाला पोस्ट गोलेवाला थाना गोलेवाला जिला फरीदकोट ,पंजाब
02 आकाश सिंह पिता राम लुभाईया… उम्र 21 वर्ष साकिन अभनपुर,स्थायी पता- दूडहाला,थाना-राहोन जिला- शहीद भगत सिंह नवानगर पंजाब
03 दलजीत सिंह पिता सिंदर सिंह…उम्र 24 वर्ष अभनपुर,स्थायी पता-जलेवाल,थाना श्रेयाली,जिला-तरंगतारा,पंजाब
04 निहाल सिंह पिता गुरमीत सिंह…. उम्र 19 वर्ष साकिन का पार अभनपुर स्थाई पता बुधवारी बाजार थाना डोंगरगढ़
05 द्रोण टंडन पिता ताराचंद टंडन… उम्र 22 वर्ष साकिन गोतियारडीह अभनपुर….




