गोधरा कांड पर आधारित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस दिन होगी रिलीज, कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था टीजर

मुंबई। गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। इस टीजर में 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना पर एक छोटी सी नजर डाली गई थी। इस छोटी सी झलक ने दर्शकों को पूरी तरह से हैरान कर दिया। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर के बाद मेकर्स ने अब घोषणा की है कि फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दरअसल, उन्हें भारत में आचार संहिता के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उन्होंने 2 अगस्त, 2024 को फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिविजन बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रेजेंट, ए विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन, की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। इस फिल्म को रंजन चंदेल ने डायरेक्ट किया है और इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।




