Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़
Breaking news: आपसी विवाद के चलते युवकों पर धारदार हथियार से हमला, 1 की मौत, 3 का इलाज जारी..

रायपुर। बोरियाखुर्द में चाकूबाजी की घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल की रात 10.30 बजे पुराने आपसी विवाद को लेकर संतोषी नगर निवासी आरोपी शुभम् गिरी, बोरियाखुर्ड निवासी जयेश गिरी, डुंडा निवासी रवि तोण्डे, बोरियाखुर्द निवासी सूरज नंदे ने संगम पैलेस के पास बोरियाखुर्द में चाकू से आर्यन तोमर, शुभम् चंद्राकार, समीर साहू, सिद्धांत निषाद पर चाकू से हमला कर दिए।
जिसमे आर्यन तोमर निवासी बोरिया खुर्द RDA कॉलोनी की मौत हो गई है। और शुभम् चंद्राकर, समीर साहू, रवि घायल है जिनका इलाज चल रहा है। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



