21 April 2024- क्या कहती है आपकी ग्रह दशायें, कैसा होगा आज आपका दिन , जानिए दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते है। मन में चल रही योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें, भविष्य में नुकसान हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें, बेवजह के वाद-विवाद में न पड़े।
वृष दैनिक राशिफल
आज आपका दिन तनाव में गुजर सकता है। मानसिक क्लेश और स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी अनहोनी का डर मन में बना रह सकता है। आज कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद मान अपमान सहना पड़ सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। जरुरी कार्यों में अड़चन आने से मन दुखी हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज आपका दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। व्यवसाय में कोई नया और बड़ा कार्य कर सकते है, जिसमें मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते है। प्रशासनिक सेवा में कार्य करने वाले जातकों को नई जिममेदारी मिल सकती है, जिसकी वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क दैनिक राशिफल
आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते है। लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवादों का आज निपटारा हो सकता है। इनकम के नए स्रोत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होने के बाद प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें और शिव आराधना करें।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन थोड़ा सर्तकता के साथ काम करने का है। आज किसी भी तरह की यात्रा करने से बचना होगा, अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। कानूनी मामलों में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार कर आगे बढ़ना होगा।
कन्या दैनिक राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में कई तरह की चुनोतियों का सामना करना होगा। दूसरों की बातों में आकर खुद का काम बिगाड़ सकते है। प्रलोभन में आने से बचें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। पड़ोसी और मित्रों से आज बेवजह की बातों पर संबंध बिगड़ सकते है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव संभव है।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन धन लाभ करवाने वाला है। व्यापार में स्तिथि मजबूत बनेगी और आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है। किसी विशेष कार्य के चलते कुछ दिनों के लिए बाहर जाना हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थय बिगड़ सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी विशेष कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। लंबे समय से रुके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे। कानूनी मामलों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पुराने मतभेद तनाव दे सकते है।
धनु दैनिक राशिफल
आज अपने किसी करीबी मित्र अथवा रिश्तेदार को लेकर चिंता में रह सकते है। मन अशांत रहेगा और व्यर्थ की भागदौड़ में समय बीतेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। आलस्य की वजह से कार्यक्षेत्र में हाथ आये लाभ के अवसर को खो सकते है। वाणी पर नियंत्रण न रखने की वजह से विवाद संभव है।
मकर दैनिक राशिफल
आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की सम्भावना है। नई प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीददारी करने के लिए यह समय उचित नहीं हैं। विरोधी परेशान कर सकते है, जिसके चलते पैसों का नुकसान भी सम्भव है। परिवार में दुखद सूचना मिल सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन अपनों के साथ व्यतीत होगा। मन में किसी बात की चिंता से दुखी रह सकते है। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपनों के सहयोग से कोई पुराना वाद-विवाद सुलझ सकता है। नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।
मीन दैनिक राशिफल
आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में कोई सुखद सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चल रहे रिलेशनशिप में गहराई आने की संभावना बन रही है। व्यापार की स्तिथि इन जातकों के लिए अनुकूल बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग पूरा मिलेगा।




