मनोरंजन

Bollywood: मलाइका ने बेटे पूछा ऐसा सवाल, कि शर्म से लाल हो गए अरहान खान, डंब बिरयानी के दूसरे एपिसोड में नजर आए साथ

मुंबई। बॉलिवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा हाल में अपने बेटे अरहान खान के पॉडकॉस्ट में दिखाई दी। डंब बिरयानी नाम के यूट्यूब चैनल के एपिसोड 2 में अरहान खान अपनी माँ मलाइका अरोड़ा खान से सेक्स, रिलेशशिप, फ्रेंडशिप, पुरानी जिंदगी जैसे मुद्दे पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। इसके चलते कुछ ऐसे सवाल मलाइका ने अपने बेटे से पूछ लिए, जिन्हें सुन अरहान ही शर्म से लाल हो गए।

इस शो में मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे से पूछा- ‘तुमने अपनी वर्जिनिटी कब लूज की?’ अरहान ये सुन दंग रह गए, उन्होंने जवाब देने की जगह मिर्ची खाना चुना। फिर मलाइका अरोड़ा यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने आगे अरहान से ये भी पूछा कि उन्होंने कितनी बार सेक्स किया है। इसे सुन अरहान फिर दंग हो गए। अरहान ने सवाल सुन अपनी माँ से कहा- ‘आप जानते हो आप मुझसे क्या पूछ रहे हो।’ मलाइका अरोड़ा बोलती हैं- ‘मुझे ईमानदारी से जवाब दो…’ (बीच में अरहान उन्हें टोंकते हैं) लेकिन मलाइका निरंतर पूछती रहती हैं- ‘मुझे सिर्फ नंबर बताओ।’ अरहान अपनी माँ की जिद्द देखखर बोलते हैं कि मिर्ची खाना चुनेंगे।

वही इन दोनों के बातचीत के वीडियोस यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर हर जगह मौजूद हैं। इसे देखने के बाद लोग इन सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ‘एक माँ होने के नाते अपने बेटे से पूछना कि उसने वर्जिनिटी कब खोई सबसे घटिया सवाल है।’ वही एक अन्य यूजर ने कहा- ‘क्या गंद समाज है बॉलीवुड का? कुछ तो लिहाज होना चाहिए कि माँ-बेटा कैसे बात करें। आधुनिकता के नाम पर ये सब चल रहा है। हम बच्चों को दोष नहीं देंगे। इनकी परवरिश ही ऐसे माता-पिता कर रहे हैं। कुछ शर्म करो।’ इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर अदाकारा पर गुस्सा निकला है.

Related Articles

Back to top button