Breaking news: मतदान के बीच UBGL ब्लास्ट, दो जवान घायल, अस्पताल ले जाने के दौरान एक ने तोड़ा दम

बीजापुर। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा पर मतदान जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हुआ है। वोटिंग को लेकर पूरे बस्तर वासियों में उत्साह देखने को मिला है। जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट से दो जवान घायल हो गए।
जिसके बाद दोनों जवानों को गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में लाया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान रास्ते पर ही एक जवान ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जवान को गंभीर हालत में रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी। तभी रास्ते में ही एक जवान शहीद हो गए। घायल जवान शहीद हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर से जगदलपुर में उतारा गया
बता दें कि बस्तर लोकसभा पर आज बस्तर लोकसभा पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हुआ। सुकमा जिले में दोपहर तीन बजे तक मतदान समाप्त हो गया। अब मतदान कर्मी भी वापस लौट रहे हैं। मतदान दलों के साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ़ जवान भी सुरक्षा में तैनात है।




