क्राइमछत्तीसगढ़

छेड़छाड़ के आरोप में युवक को बनाया बंधक, फिरौती में मांगे 50 हजार, नहीं देने पर पीट – पीटकर की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार…

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमगढ़ गांव में धरम सिंह धुर्वे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो मृतक धरम सिंह महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। इसलिए ग्रामीणों ने बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पिटाई की थी। इतना ही नहीं जिंदा छोड़ने के लिए मृतक के साढू को फोन कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई थी, पैसे नहीं देने पर जान से मार डाला।

पुलिस के मुताबिक घटना 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। मृतक धरम सिंह ग्राम राली थाना तरेगांव जंगल का रहने वाला था। वारदात वाली रात वह अपने मवेशी को ढ़ंढने ग्राम दमगढ़ गया था। वहां शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला को अकेली देख उसके साथ धरम सिंह ने छेड़छाड़ किया। शोर मचाने पर शादी में आए लोगों ने धरम सिंह को पकड़ा और पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई की।

उसी रात करीब 2 बजे धरम के मोबाइल से उसके साढू को कॉल कर 50 हजार रुपए फिरौती मांगी गई। पैसे नहीं देने पर धरम को और जमकर पीटा गया, जिससे वह अधमरा हो गया और 16 अप्रैल की सुबह मौत हो गई। वहीं कवर्धा पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि ने एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया की धरमसिंह उनके गांव आया हुआ था और गांव में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके बाद उसके साथ मार पीट की घटना हुई थी।

Related Articles

Back to top button