छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 के परिणाम घोषित करेंगे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम


रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 के परिणाम को 21 मई को प्रातः 11 बजे घोषित करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं) से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् के पूर्व अध्यक्ष एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुन्दर दास इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्कृत विद्या मंडलम् के सहायक संचालक परीक्षा ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 38 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 3106 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

READ ALSO – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हुए तीन देशों की विदेश यात्रा पर, छह दिन की है यह यात्रा



Related Articles

Back to top button