क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

कर्मचारी को बातों में उलझाकर, महिला ने चुराई सोने की अंगूठी, सीसीटीवी से सामने आया मामला

इंदौर। खरीदी के बहाने आई महिला अंगूठी लेकर फरार हो गई। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी रजनीकांत काटकर की महाराष्ट्रीयन ज्वेलर्स के नाम से नंदानगर में दुकान है।

महिला ने अंगूठी पहनी और कर्मचारी युवराज को बातों में उलझा कर फरार हो गई। महिला के जाने के बाद अंगूठी की गिनती की तो एक कम निकली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे तो महिला की चोरी पकड़ में आ गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से महिला की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button