क्राइमछत्तीसगढ़

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान, जल्द नक्सलवाद का सफाया करने का किया दावा

जगदलपुर। राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली सीआरपीएफ के जवानों को चुनौती दे रहे हैं साथ ही जवानों को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश में रहते हैं। हालंकि पिछले कुछ दिनों से बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों की जवाबी कार्रवाही से माओवादी सहमे हुए हैं। इसी बीच बस्तर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सोशल मीडिया वॉर शुरू किया है।

पुलिस ने बीजापुर और सुकमा पुलिस ने वीडियो जारी कर कोर इलाके में जल्द नक्सलवाद के सफाया का दावा किया है। सरेंडर पॉलिसी का जिक्र करते समय रहते नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की गई है।

इस वीडियो क्लिप में मिरतुर, गंगालूर समेत किस्टाराम, कोंटा, गोंगुड़ा और जगरगुंडा से नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया। वीडियो क्लिप में दोनों जिले के SP और DIG कमलोचन कश्यप के मोबाइल नंबर को भी किया गया है साझा। सारी जानकारी गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button