कोरिया – डॉक्टर ने धमकाकर किया क्लिनिक में युवती से दुष्कर्म, इलाज कराने आई थी पीड़िता

डॉक्टर ने क्लीनिक में यौन शोषण किया। कोरिया पुलिस के प्रयास से पीड़िता को न्याय मिला। न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाया। पीड़िता का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर वह अपनी छोटी बहन के साथ दिनांक 17.05.21 को सुबह 09 बजे आरोपी डॉ अबू कासीम खान उम्र 35 वर्ष निवासी दुबछोला, खड़गवा अपने घर के स्थित क्लीनिक में ईलाज करने आया। आरोपी डॉक्टर ने पहले पीड़िता का ईलाज किया फिर इंजेक्शन लगाया।
आरोपी डॉक्टर द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। जिस पर पीड़िता इस बात को अपनी सहेली एवं माँ को बताई, जिसपे थाना अजाक बैकुंठपुर में धारा 342, 376 एवं 506 भा द वि एवं धारा 3(2)(5) एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना प्रतिपाल सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी द्वारा की गई। उत्कृष्ट विवेचना एवं लोक अभियोजन रजा अंसारी के प्रयास से न्यायालय विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम बैकुंठपुर द्वारा आरोपी डॉ अबू कासीम खान को आजीवन करावास से दंडित कर पीड़िता को न्याय दिलाया गया है।





