Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

पीएम मोदी आज बस्तर में भरेंगे चुनावी रणभेरी, छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की यहां है सभाएं

लोकसभा चुनाव की मुनादी हो गई है और पार्टियां ताबड़तोड़ रैली करने में जुट गई हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल ली है. पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगातार मेहनत कर रहे हैं. पीएम मोदी आज यानी सोमवार को दो राज्यों में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं. एक ओर जहां आज पीएम मोदी भारत की संवेदनशील लोकसभा सीटों में से एक बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली करेंगे।

पीएम मोदी आज यानी सोमवार को सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में गरजेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.

पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भानपुरी के आमाबाल में एक रैली को संबोधित करेंगे. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा.चुनाव परिणाम चार जून को घोषित किये जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी सोमवार को मिशन 45 को धार देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र जाएंगे. पीएम मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे. बताया गया कि पीएम मोदी की यह रैली आज शाम 5 बजे होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से राज्य के वन, संस्कृति और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को प्रत्याशी बनाया है. विदर्भ क्षेत्र में स्थित इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. इसके अलावा, विदर्भ की अन्य चार लोकसभा सीटों- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर में भी 19 अप्रैल को ही मतदान है.

Related Articles

Back to top button