Politicsछत्तीसगढ़

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, बीजेपी नेता के पक्ष में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही भाजपा के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी कल बस्तर जिले के दौरे पर आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी कल यानी सोमवार को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बस्तर जिले में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अपने बस्तर जिले के दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से भाजपा को सभी 11 सीटों में जीत दिलाने की अपील करेंगे।

Related Articles

Back to top button