क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

कलयुगी पिता ने बच्चों को उतारा मौत के घाट, जहर देकर पानी में फेंका

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने 2 बच्चों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है, कि पिता ने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर उन्हें पानी में फेंक दिया। इतना ही नहीं खुद भी जहर का सेवन कर लिया।

यह पूरा मामला रतलाम जिले के जावरा के लालाखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पारिवारिक विवाद में वारदात की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, औधोगिक थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button