Politicsदेश विदेशमध्यप्रदेश

एक और कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बताई नाराज होने की वजह

बैतूल। लोकसभा चुनाव से पहले ही सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस का कुनबा लगातार घटता नजर आ रहा है। वहीं ​राजनीतिक दिग्गजों के पार्टी में आने जाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच एक आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा के इस्तीफा देने का कारण यह है कि वे भाषण की सूची से नाम काटने पर नाराज थे, जिस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

बता दें कि आज रामू टेकाम के नामांकन के बाद आयोजित सभा में बैतूल ग्रामीण और हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्षों से भाषण दिलवाया लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा के मंच पर होने के बावजूद उन्हें भाषण देने का मौका नहीं दिया। हरदा के अध्यक्ष ओम पटेल और बैतूल जिला ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत ने भाषण दिया। भाषण देने के लिए यह भी जानकारी मिली कि इन्हें बोला गया कि आप आभार प्रदर्शन कर दो लेकिन सुनील शर्मा ने इसके लिए भी मना कर दिए।

Related Articles

Back to top button