Bollywood: ओटीटी पर रिलीज होगी ‘ स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 3’ लीड रोल में नजर आएंगी शनाया

मुंबई। करण जौहर की लोकप्रिय फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का तीसरा भाग वेब सीरीज के रूप में आएगा. इस सीरीज में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
रिपोर्ट की माने तो इस खबर की पुष्टि खुद करण जौहर ने की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि यह सीरीज डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. हालांकि फिल्म का पोस्टर या अन्य किरदारों की जानकारी सामने नहीं आई है.
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ से शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू होगा. शनाया ने पहले ही करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ की शूटिंग पूरी कर ली है.’स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3′ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित निर्देशक रीमा माया द्वारा निर्देशित किया जाएगा.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 2012 में रिलीज हुई थी और इसने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था. करण जौहर द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. उसके बाद ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ साल 2029 में रिलीज हुई थी. इसमें टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया दिखाई दिए थे. वेब सीरीज के रूप में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ दर्शकों के बीच कितनी सफल होगी, यह देखना दिलचस्प होगा. साथ ही इस फिल्म में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर क्या कमाल करती हैं वह भी देखने लायक होगा.



