देश विदेशमध्यप्रदेश

लव जिहाद: नाम बदलकर लड़की को प्रेम जाल में फसाया, लोगों ने पकड़ा

भोपाल। देश में लव जिहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कई राज्यों से लव जिहाद की खबर सामने आते रहता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां एक युवक ने गलत नाम बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला चांदबड़ इलाके का बताया जा रहा है। दरअसल, यहां रहवासियों ने एक युवक और युवती को पकड़ा और पूछताछ में युवक ने बताया ने बताया कि लड़की को गलत नाम बताकर ​मिला था। किसी ने इसका वीडियो भी बनाया है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में लड़के ने अपना नाम आजमन ठाकुर बताया था। जिसके बाद बाद में आजमन खान बताया। युवक ने बताया कि वो लड़की से मिलने के लिए आया था। युवक ने बताया कि उनके पापा स्टेशन में काम करते हैं। हालंकि बाद में समझाइश देकर युवक को छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button