फांसी लगाकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, युवती की सगाई होने पर थे परेशान

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक प्रेमी जोड़े ने एक फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती की सगाई हो चुकी थी। इसके से दोनों मानसिक रूप से तनाव में आ गए थे। दोनों के आत्महत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर चैनपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे स्थित एक 19 वर्षीय युवती और 22 साल के युवक ने दुपट्टे से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय आरती पिता सुखदेव और 22 वर्षीय उमेश राधू के रूप में दोनों की पहचान हुई। युवक कॉलेज स्टूडेंट है और युवती पढ़ाई छोड़ चुकी है। पुलिस को परिजनों ने बताया युवती की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी और शादी तय होने वाली थी।
इस मामले को लेकर एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि युवक और युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संभवतः प्रेम प्रसंग के चलते दोनो ने यह कदम उठाया है। युवती की सगाई हो चुकी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



