Bollywood: पति निक और बेटी मालती संग होली मनाते नजर आई प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इस समय पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत में हैं। प्रियंका विदेश में हों तब भी वह हर त्योहार मनाती हैं।
अब जब भारत में हैं तो सेलिब्रेशन दोगुना हो जाता है। उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ होली को एंजॉय किया। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वह पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आईं।
प्रियंका और निक के एक फैन पेज ने उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, एक्ट्रेस ने मालती को गोद में लिया है। निक को उनके पीछे खड़े देखा जा सकता है। कपल ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटोज करवाईं।
दूसरी क्लिप में प्रियंका की एक झलक मिलती है जो ढोल बजने के दौरान अपने पति को डांस करने के लिए कहती हैं। एक्ट्रेस ने सफेद रंग चूड़ीदार पहना और निक सफेद कुर्ता पैजामा में हैं। अन्य तस्वीरों में वे सभी के साथ जमकर होली खेल रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/C48LUuoOuy5/?igsh=b3d6Njl0b3Z6NHZ5




