दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने है जिसमे धमधा थाना इलाके के गांव सोनेसरार में विगत दिनों में हुई 22 वर्षीय नवविवाहिता लीला वर्मा के मौत की गुत्थी धमधा पुलिस ने सुलझा ली है और साथ ही मौत की वजहों का पर्दाफाश हो चुका है।बताया जा रहा है पुरे मामले में आरोपी मृतिका कि दोनों बहने शामिल थीं। जिन्होंने इस पूरे वारदात को मिलकर अंजाम दिया।
read also – झूठे वादे कर विवाहित महिला के साथ बनाये अवैध सम्बन्ध, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि धमधा थान इलाके के ग्राम सोनेसरार की मृतका लीला वर्मा का सालभर पूर्व 24 फरवरी 2020 को शादी हुआ था।शादी के कुछ समय बाद लीला अपनी ससुराल छोड़ अपने माता-पिता के घर मायके आ गयी।जहां मृतका अपने दो छोटी बहने के साथ रहती थी। किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद भी होता था। लेकिन एक दिन इसी बात से तंग आकर दो नाबालिग बहनों ने मिलकर अपनी बड़ी बहन लीला बाई को तैश में आकर जान से मार डाली।पहले दोनों छोटी बहनें बड़ी बहन से विवाद व मारपीट की।फिर उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।जिसके पश्चात मामले से बचने उसकी नसे काटकर उसे नाटकीय ढंग से आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया।लेकिन धमधा पुलिस की खोजबीन व पोस्टमार्टम से मामले का खुलासा हो ही गया। संगीन हत्या के मामले में दोनों बहनों को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है दोनों बहन नाबालिग है।जिससे और भी पूछताछ जारी है।आरोपी बहनो ने हत्या की बात कबूल कर ली है।




