मनोरंजन

राहा का होली वीडियो हो रहा वायरल, क्यूट सी अदाओं पर फैंस लूटा रहे प्यार

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। दोनों की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए बैठे रहते हैं। आज सोशल मीडिया पर आलिया, रणबीर और उनकी बेटी राहा का क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है।

कल पूरा बॉलीवुड होली के रंगों में डूबा नजर आया। कई सितारों ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को होली की बधाइयां दीं। वहीं आज आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और राहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो रणबीर कपूर होली खेलते नजर आ रहे हैं।
दरअसल दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नादिया मोइदु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में आलिया, रणबीर और राहा दिखाई दे रहे हैं।
नादिया ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘आप सभी को होली की शुभकामनाए। आज रणबीर, आलिया और राहा संग होली मनाकर मुझे बेहद खुशी हुई।’

https://www.instagram.com/reel/C47pHkwPFfD/?utm_source=ig_web_copy_link

वायरल हो रहे वीडियो में राहा अपनी मां आलिया भट्ट के पास खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं नादिया उन्हें रंग लगाने की कोशिश करती हैं तब वे पीछे हट जाती हैं। राहा की इस क्यूट अदा पर फैंस प्यार लूटा रहे हैं।

होली के मौके पर आलिया भट्ट ऑरेंज रंग के नियोन टॉप में नजर आईं। वहीं रणबीर कपूर कैज्युल लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में वे नादिया को बड़े से गुलाल लगाते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button